नई दिल्ली : राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया है, अब कानूनी रुप से तीन बार कह देने भर से तलाक नहीं माना जाएगा, लेकिन बिल पास होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं, बिल पास होने के बाद तीन तलाक का पहला मामला प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात से आया है, यहां के अहमदाबाद में एक पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया.
अस्पताल में विवाहिता
बताया जा रहा है अहमदाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया, तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने खुदकुशी की कोशिश की है, फिलहाल, महिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.
मंगलवार को हुआ बिल पास
बता दें कि एक लंबी लड़ाई के बाद मंगलवार को ही संसद के ऊपरी सदन से तीन तलाक बिल पास हो गया है. लोकसभा से ये बिल पहले ही पास हो चुका था, बस अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर का इंतजार है और फिर देश में तीन तलाक देना अपराध हो जाएगा. और इसके लिए जो बिल में प्रावधान लाए गए हैं, वो सभी कानून बन जाएंगे.
