उन्नाव मामले पर बॉलीवुड से आईं प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा ?

अपना लखनऊ मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस की पीड़िता की कार एक्सीडेंट के बाद से ये केस सुर्खियों में बना हुआ है, हर तरफ मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इसी केस की चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं. घटना पर कई स्टार ने ट्विट कर अपना प्रतिक्रिया जाहिर की है

किसने क्या कहा…

इस मामले पर ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं प्रार्थना करती हूं इसे न्याय जरूर मिले जिसकी यह हकदार है. जो भी हुआ भयावह है और ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग होना इत्तेफाक नहीं है.

 

ऋचा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जब कानून और व्यवस्था काम नहीं करती तो भगवान पर भरोसा रखना चाहिए. मुझे भी उनपर विश्वास है. ये अपराधी कुलदीप सिंह सेंगर की तस्वीर है. आप सभी इसको बद्दुआ दीजिए, क्योंकि ये लगेंगी जरूर।’


 

इस घटनाक्रम पर पायल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में पायल कहती नजर आ रही हैं- ‘ये घटनाक्रम जिस तरह से हुआ है उससे ऐसा लगता है कि किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी हो. जेल में रहते हुए बलात्कार का कोई आरोपी पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कराने की कोशिश क्यों करेगा?  यदि कोई भी ऐसा करता है तो इससे पहले अपने लिए फांसी का रास्ता खुद ही कंफर्म कर लेगा.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *