Uttar Elections 2022: आचार संहिता लगते ही सपा में बैठकों का दौर शुरू, रणनीति पर मंथन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ 15 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ऐसे में राजनीति में ऑनलाइन प्रचार और आगे की रणनीति को तय करने के लिए मंथन होना शुरू हो गया है. वहीं इसी भी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार के दिग्गज नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो चुका है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपा परिवार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. हालांकि आचार संहिता लगते हैं सपा परिवार की बैठकों का दौर शुरू होने से संभावना यह है कि बैठकों में ऑनलाइन प्रचार प्रसार को लेकर रणनीति तय हो सकती है. बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhliesh yadav), पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव, शिवपाल, रामगोपाल जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

हालांकि इस बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने फोन पर बात करते हुए शिवपाल यादव के साथ बैठक के बारे में चर्चा की है.

यूपी में 7 चरणों में होंगे मतदान
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव किए जाएंगे इंसास चरणों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होंगे. यूपी में पहले चरण के चुनाव 10 फरवरी को होंगे. वही दूसरे चरण के 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां और अंतिम चरण चुनाव 7 मार्च को होंगे.

ये भी पढ़ेंः- 

Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

चुनाव से पहले बढ़ाई गई चुनावी खर्च सीमा, जानिए कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *