लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार से महज एक दिन पहले वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है.
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा सौंप दिय़ा है.
बरेली से विधायक हैं राजेश अग्रवाल
75 साल के राजेश अग्रवाल बरेली से लगातार बीजेपी विधायक रहे हैं. उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार है.
