नई दिल्लीः सावन के महीने के तीन सोमवार को खास ऐलान करने वाली केंद्र की सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार आखिरी सोमवार को भी कोई खास ऐलान कर सकती है.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि द्वापर युग, सतयुग, त्रेता युग के बाद 5 अगस्त से मोदी युग का आरंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में चमत्कार, पहले सावन के सोमवार को मोदी जी ने अंतरिक्ष मे भेजा चंद्रयान
दूसरे सोमवार को तीन तलाक़ कानून बना
तीसरे सोमवार को जम्मू कश्मीर से 370 को हटाया गया और
अब चौथे सोमवार को देश के कल्याण का ऐलान होगा.
क्या-क्या हुआ…
दरअसल, पिछले दिनों संसद की कार्यवाही चल रही थी. इस दौरान कई सारे बिलों को मोदी सरकार पास कराने में कामयाब रही. खास बात ये थी जिस भी दिन बिल को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराया गया उस दिन सोमवार का दिन था. सावन का महीना होने के कारण केंद्र सरकार के कार्यों को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा.
