नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी का कार्यकर्ता अपराध, अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने को तैयार है. मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की अंगुली बीजेपी की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए 4 घंटे में वो अंगुली सलामत नहीं रहेगी.’
आजम खान पर भड़के BJP नेता, कहा- ‘जया प्रदा का अपमान कर साबित किया वो आज के रावण हैं’
आंख उठाकर देखने वालों को जमीन दफन कर दिया जाएगा
मनोज सिन्हा यहीं नहीं रुके, आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी की औकात नहीं है जो बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर आंख उठाकर देखे. अगर आंख उठाकर देखा तो जमीन में दफन कर दिया जाएगा.’
नहीं रहेगी आंख सलामत
मनोज सिन्हा ने कहा, ‘कोई पूर्वांचल का अपराधी, किसी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आकर बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह आंख दिखाए. अगर ऐसा हुआ तो वो आंख सलामत नहीं रहेगी.’
