मेरठ : आर्मी में सेंध! पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जवान गिरफ्तार

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

मेरठ : एक तरफ बॉर्डर पर जवान देश की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर रहे हैं, आतंकवादियों को ठिकाने लगा रहे हैं, उनसे दो-दो हाथ करने में लगे हैं. तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग देश में मौजूद हैं जो देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, देश की जनता की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं.

भारतीय सेना का एक जवान पकड़ा गया है जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. उत्तर प्रदेश के मेरठ छावनी में सेना की नौकरी करने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी काफी दिनों से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से इस बारे में पूछताछ कर कई अहम जानकारियां हासिल की गईं हैं.

यह भी पढ़ें : नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…

सिग्नलमैन के तौर पर नौकरी करता था जवान
बताया जा रहा है कि आरोपी सैनिक मेरठ छावनी में सिग्नलमैन के तौर पर नौकरी करता था. उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की आईएसआई को पश्चिमी कमान बेस के तहत आने वाली डिविजन के बारे में सारी जानकारियां दी थी. ऐसा पहला मामला सामने आया है जब मेरठ छावनी से किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी है कि आरोपी मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और पिछले 10 महीने से पाकिस्तानियों से जुड़ा हुआ है. आरोपी शक के घेरे में तब आया जब उसके पाकिस्तान के नंबरों पर लगातार बात करने का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़ें : एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय करने वाले वाले SI को सरकार देगी अवॉर्ड

हर जानकारी पाकिस्तान को देता था जवान!
इसके बाद से ही सैनिक के खिलाफ जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई. लगभग 3 महीने पहले आरोपी ने अंतिम जानकारी पाकिस्तान से साझा की थी. आरोपी सैनिक तमाम जानकारी एंड टू एंड इंक्रिप्शन के माध्यम से पाकिस्तान को देता था. ज्यादातर जानकारियां व्हाट्सएप के द्वारा दी जाती थी. इस मामले में सेना के अधिकारियों ने अन्य जवानों से भी इस बारे में जानकारी ली है. 10 साल से सेना में नौकरी करने वाले आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई नाम भी लिये हैं. अब आरोपी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का रास्ता अपनाया जाएगा. सेना के अधिकारियों ने अब तक जवान के नाम का खुलासा नहीं किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *