लखनऊः यूपी में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार जमीनी स्तर पर प्रयास कर रही है. यूपी पुलिस जितना जमीनी स्तर पर सक्रिय हुई है, उतनी ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी एक्टिव हुई है. अपराधियों को चेतावनी देने के लिए पुलिस लगातार नए-नए तरीके अपना रही है, इसी कड़ी में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में अपराधियों को चेतावनी दी है.
पुराने ट्वीट को भी किया अटैच
यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘अपराधी जब जुर्म के घोड़े पर सवार होकर जरायम की सड़क पे दौड़ता है तो वो भूल जाता है कि ये सड़क जेल की काल कोठरी में ख़त्म होती है या पुलिस से मुठभेड़ में!’ खास बात ये है कि यूपी पुलिस के इस ट्वीट के साथ एक पुराना ट्वीट भी अटैच है, जिसमें अमरोहा की घटना का जिक्र है.
अपराधी जब जुर्म के घोड़े पर सवार होकर जरायम की सड़क पे दौड़ता है तो वो भूल जाता है कि ये सड़क जेल की काल कोठरी में ख़त्म होती है या पुलिस से मुठभेड़ में !#UPAgainstCrime #JurmNaKar #KaalNaBula #KaaliaNaBan #JurmLeadsToJail https://t.co/Bk1NUkz3N4 pic.twitter.com/atdd31qrQx
— UP POLICE (@Uppolice) July 21, 2019
दरअसल, पुलिस और अपराधियों की भिड़ंत में एक अपराधी और कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे. बाद में अपराधी की मौत हो गई. यह अपराधी संभल पुलिस की हिरासत से भागा था.
रायबरेली में जिला पंचायत सदस्य का अपहरण LIVE
