सावन के पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों की उमड़ी भीड़

अपना लखनऊ लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: देशभर के शिवलयों में सुबह से हीं भारी तादात में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. तमाम मंदिरों में लाखों की तादात में शिवभक्त पहुंच रहे हैं. यहां शिवालयों में तड़के ही घंटियों के स्वर और भक्तों द्वारा जय भोले भंडारी व बम-बम भोलनाथ का शिवमंत्र वातावरण को शिवमय बनाए हुए है. मंदिर पहुंचकर लोग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं और पूर्ण विधि के साथ पूजा अर्चना कर आरती व कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं.

महाकाल मंदिर में देश विदेश से पहुंचे लाखों भक्ति
उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्ति यहां पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग की परिक्रमा कर जलाभिषेक किया. इस मौके पर यहां चारों तरफ बम-बम भोले का जयकारा गूंजता रहा.

हर-हर महादेव से गूंजा बनारस
शिव की नगरी काशी में भी सावन के पहले सोमवार पर हर साल की तरह भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त मंदिर के बाहर कतार में खड़े दिख रहे हैं. इंतजार करते इन भक्तों के बीच हर हर महादेव की गूंज रह रह कर सुनी जा सकती है जो यहां के माहौल को शिवमय बना रही है. बतादें कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूरे देश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं.

सावन के महीने में यह रंग पहनना होता है शुभ,करियर में लगाता है चार चांद

दिल्ली के शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त
दिल्ली के गौरीशंकर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार के दिन भक्तजन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में खड़े हैं. यहां भी हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे हैं जिनमें बच्चे भी नजर आए.

कानपुर के आनंदेश्वभर मंदिर में भक्तिमय नजारा
सावन के पहले सोमवार के दिन कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में सुबह भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. भक्तजन सुबह से ही भगवान का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते दिखे.

यहां झाडू चढ़ाकर करते हैं शिव को प्रसन्न
उत्तर प्रदेश के संभल जिला में पातालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार पर खास नजारा देखने को मिला. यहां लोग शिव मंदिर के बाहर कलश में जल और झाडू लेकर कतार में खड़े दिखे. दरअसल यहां मंदिर की मान्यता है कि यहां शिवजी को झाडू़ चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है.

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती
सावन के पहले सोमवार के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई. पहली सोमवार पर भगवान की भस्म-भभूत‍ से सुबह आरती की गई जो दर्शनीय है. इस अवसर पर हजारों के तादात में शिव भक्त शामिल हुए और भगवान से प्रार्थना अर्चना कर मनाकामनाएं की.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *