लखनऊ: बीते दिनों नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार यानि 8 जनवरी को होगी. ये परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली की परीक्षा का समय 10 बजे से 12.30 बजे तक है वहीं दूसरी परीक्षा बता दें कि, इससे पहले ये परीक्षा 22 दिसबर को होनी थी लेकिन हिंसक प्रदर्शन के चलते रद्द हो गई थी.
क्या है परीक्षा और कैसे होगी?
इस परीक्षा में करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे
दो पालियों में ये इम्तिहान होगा
प्रदेश भर के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1986 केंद्र बनाए गए हैं
उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 1063 केंद्र
इस बार एक परीक्षार्थी दो-दो आवेदन नहीं कर सका है
22 दिसंबर को होनी थी UP TET 2019 की परीक्षा
CAA पर हिंसक प्रदर्शन के चलते परीक्षा रद्द हो गई थी
