वरुण गांधी बोले, मुलायम सिंह को मिल रही इस पाप की सजा

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार और फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह पर बड़ा हमला बोला है, वरुण गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर पाप किया था, पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने साल 1990 में रामभक्तों पर गोलियां चलवा कर जो पाप किए हैं, उनकी सजा वह अब भुगत रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जीवन के अंत में आखिर क्या हुआ उनके अपने बेटे ने ही उन्हे धक्का मार कर रोड पर निकाल दिया, आप लोग ही बताइए कि यह कितने शर्म की बात है’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘भगवान की लाठी में दम तो होता ही है. अगर आप ने पाप किए है, तो एक न एक दिन ये सब वापस आपके सामने आएंगे.

कौन से खेत की मूली
वहीं गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘इस बार लोग कह रहे हैं कि बीएसपी-एसपी एक हो गए हैं. तो मैं बता दूं आप सब को कि ये लोग ऊपर से तो एक हो गए हैं लेकिन नीचे से अभी भी एक नहीं हुए हैं. नीचे सब एक-दूसरे से नाराज हैं और अगर ये एक हो भी गए हैं तो ये कौन से खेत की मूली है’ इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘आप सब ने पिछले बार मुझे तीन लाख वोटों से जिताया था, इस बार और अधिक मतों से विजयी बनाएं’

मायावती ने बेचे जिंदी भर टिकट
वरुण गांधी ने भरी सभा में मायावती पर टिकट बेच कर राजनीति करने का आरोप लगाया. वरुण गांधी ने कहा, ‘मायावती ने अपने पूरे जीवन में किया ही क्या है? उन्होंने तो सिर्फ टिकट ही बेचे हैं’ बता दें कुछ दिन वरुण की मां और केंद्रीय मंत्री मेनक गांधी ने भी सुलतानपुर में रैली के दौरान मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था मेनका इस बार सुलतानपुर से चुनाव लड़ रही हैं.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *