UPTET 2021 Exam Postponed: UPTET एग्जाम पेपर लीक होने की वजह से कैंसिल कर दिया गया है. WhatsApp ग्रुप पर पेपर लीक होने का मामला सामने आते ही Exam रद्द कर दिया गया. पहली शिफ्ट के अभ्यर्थी उसी दौरान पेपर दे रहे थे. बताया गया है कि परीक्षा अब एक महीने बाद आयोजित होंगे. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं.
यूपी के कई शहरों में तय समय पर परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए पहुंचे. कुछ अभ्यर्थियों ने तो पेपर सॉल्व करना शुरू भी कर दिया था. तो कई ने कई प्रश्न हल भी कर लिए थे, इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि पेपर आउट होने की वजह से परीक्षा रद कर दी गई है. इसके बाद वे निराश हो गए.
सॉल्वर गैंग के 10 से ज्यादा मेंबर्स गिरफ्तार
इसी के साथ सॉल्वर गैंग के 10 से ज्यादा मेंबर्स भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. फिलहाल, एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है. हिंसा की आशंका को देखते हुए परीक्षा के सभी सेंटर्स पर फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था पेपर. वहीं, बताया जा रहा है कि एक महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. साथ ही, अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी.
ग्रेटर नोएडा तिलपता में दिखी नाराजगी
पेपर लीक और रद्द होने पर लोगों की नाराजगी सामने आ रही है. पेपर देने आए अभ्यर्थी के परिजन का कहना है कि ये गलत है क्योंकि इसके लिए काफी मेहनत करते हैं. स्कूल पहुंची एक अभ्यर्थी ने कहा कि कुछ मिनट पहले ही पता चला. ये काफी दुखद है कि इसके लिए काफी मेहनत की.
