लखनऊ : इस बार UPSSSC की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आया है. मामले में आयोग के अध्यक्ष अरुण सिन्हा ने संज्ञान लिया है और मुजफ्फरनगर में एक अभ्यथी, कक्ष निरीक्षक और अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. बता दें कि अवर अधीनस्थ सेवा की ये परीक्षा 30 सितंबर को हुई थी.
सोशल मीडिया पर पेपर की तस्वीरें वायरल
इस दौरान पहली पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र (Question paper) का फोटो वायरल हो गया था. पता चला कि मुजफ्फरनगर (muzaffarnagar) के डीएवी इंटर कॉलेज से पेपर आउट हुआ. परीक्षा के दौरान फोटो खींचकर पेपर को सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल (Viral) कर दिया गया. मामले की जानकारी आयोग के अध्यक्ष अरुण सिन्हा को हुई तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद आयोग अध्यक्ष के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में अभ्यर्थी, कक्ष निरीक्षक और अन्य पर एक अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ेंः भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स
फोटो खींचने के लिए उठाया रिस्क
मामले में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) शिव कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अभ्यर्थी (कैंडिडेट) प्रशांत कुमार सिंह के खिलाफ लिखा है कि परीक्षा की पहली पाली में कॉलेज के कमरा नंबर 13 में प्रशांत अवैध रुप से अंडर गारमेंट में मोबाइल छिपाकर लाया और उसने पेपर का फोटो खींचकर किसी व्यक्ति के पास भेजे. प्रशांत गौतमबुद्धनगर जिले के खताना का रहने वाला है. प्रधानाचार्य के अनुसार परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक मुकेश चंद्रा, सहायक अध्यापक, डीएवी इंटर कॉलेज और सीमा जैन, अध्यापक, एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की ड्यूटी थी. प्रथम दृष्टया इनकी लापरवाही प्रतीत होती है.
