कोरोना महामारी में  मुनाफाखोरो का बोलबाला,  पुलिस ने की छापेमारी

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर :  कोरोनाकाल में भी कुछ मुनाफ़ाखोर लालची इंसान अभी भी इंसानियत के ख़िलाफ़ जाकर इंसानों की ज़िंदगी से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब बुलंदशहर पुलिस और प्रशासन ने मुखबिर की सूचना पर दो ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो पहले से इस्तेमाल किये गए मास्क और ग्लव्स को दोबारा पैक करके ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे.

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही थी स्पलाई

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के काहिरा गांव का है जहां से पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा ऐसे मास्क और ग्लव्स बरामद किए हैं. जो यूँ तो पहले से इस्तेमाल किए हुए थे, मगर उन्हें दोबारा पैक कर ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से सप्लाई किया जाना था. फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर सहारा बना मद होने वाला माल कब्जे में ले लिया है.  एसएसपी संतोष कुमार ने बताया की  स्थानीय पुलिस को  मुखबिर द्वारा गोपनीय सूचना मिली थी, कोई ऐसा गिरोह  क्षेत्र में सक्रिय है, जो यूज़ करे हुए  मार्क्स और हैंड ग्लव्स भारी मात्रा में किसी अस्पताल से लाकर  उन्हें साफ कर कर आस-पास के गांव में सप्लाई कर रहा था,  पुलिस ने छापेमारी कर माल बरामद कर लिया है अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि आरोपियों के ख़िलाफ़ महामारी अधिनियम के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *