लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के 49,568 पदों पर होने वाली परीक्षा की तारीख बढ़ा दी गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तारीख बढ़ाए जाने के संबंध में प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर प्रस्तावित तारीखों की जानकारी भी दे दी है.
पहले यह परीक्षा 4 व 5 जनवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज टीसीएस ने भर्ती प्रक्रिया में समय लगने का हवाला देते हुए परीक्षा को 15 दिन टालने का अनुरोध किया था. इसके बाद भर्ती बोर्ड ने इसे स्वीकार करते हुए 19 व 20 जनवरी को परीक्षा की तारीख है, प्रस्तावित करते हुए प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेज दिया है.
यह भी पढें : कुंभ मेले के लिए यूपी पुलिस ने निकाली वैकेंसी, छात्र ऐसे कर सकते हैं आवेदन
कुंभ के कारण कैंसिल हुई परीक्षा
वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है कि 19 व 20 जनवरी को भी परीक्षा वाले ही प्रस्तावित कर दी गई हो लेकिन कुंभ के चलते इस पर भी अभी अनिश्चितता बनी हुई है. अभी तारीखों का अंतिम फैसला प्रमुख सचिव गृह शासन स्तर पर बैठक करने के बाद ही करेंगे, जिस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.
यह भी पढें : हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी से मिले ये प्रतिबंधित सामान
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा के अनुसार, नई प्रस्तावित तारीखों को लेकर प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेज दिया गया है. वहां से जो जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर फिर परीक्षा कराई जाएगी. वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का दावा है कि यह परीक्षा जनवरी में नहीं कराई गई तो फिर अटक सकती है क्योंकि यूपी सरकार चाहती है कि लोकसभा चुनाव से पहले यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाए, जिसका चुनावी दृष्टि से बीजेपी को फायदा हो जाए.
