वर्दी पहने सपा की टोपी लगाकर योगी सरकार बर्खास्त कराने पहुंचा सिपाही खुद हुआ बर्खास्त

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

इटावा: वर्दी पहनकर सिर पर समाजवादी पार्टी की टोपी लगाकर डीएम को योगी सरकार की बर्खास्ती की मांग वाला ज्ञापन देने वाले पीएसी के जवान मुनेश यादव पर उसकी मांग भारी पड़ गई. डीजीपी ने संज्ञान लेकर अनुशासनहीनता के चलते सिपाही को बर्खास्त कर दिया है. इटावा का रहने वाला मुनेश नोएडा पीएसी में तैनात था.

क्या था मामला?
दरअसल, शनिवार को कॉन्टेबसल मुनेश यादव वर्दी पहनकर सिर पर समाजवादी पार्टी की टोपी लगाकर जिलाधिकारी ऑफिस पहुंचा था. उसके हाथ में एक तख्ती भी थी जिस पर लिखा था कि, ‘योगी सरकार को बर्खास्त करो’ और मीडिया से बात करते हुए मुनेश ने कहा था कि, योगी सरकार यूपी में कानून व्यवस्था कायम रखने में बुरी तरह फेल रही है. इसलिए वो जिलाधकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देने आए हैं.

अब तो नहीं यादव अधिकारी, फिर भी यूपी में जंगलराज: अखिलेश यादव

जिलाधिकारी कहिन
इस मामले में इटावा के जिलाधिकरी जेबी सिंह का कहना है कि, मैने उसके बारे सुना था लेकिन वो मरे पास नहीं आय़ा. कैलेक्ट्रेट परिसर में ही घूमा होगा.

परिवार के वाले कहिन
वहीं सिपाही मुनेश कुमार के परिवार वालों का कहना है कि, मुनेश मानसिक रूप से परेशान था. इसलिए ऐसी घटना को अंजाम दे दिया.

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल पर फेंका जूता…वीडियो Exclusive

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *