महागठबंधन से टिकट की जुगत में थे वरुण गांधी! इस शख्स ने किया दावा

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक ऐसा ट्वीट किया जो राजनीति की गर्माहट को कुछ इस हद तक बढ़ा देने वाला है कि बाहर की गर्मी भी कम पड़ जाए. दरअसल उनके ट्वीट में वरुण गांधी का जिक्र था और वरुण ने पहले जो सपा के खिलाफ बयानबाजी की थी उसका पलटवार था लेकिन इस पलटवार में धर्मेंद्र यादव ने कुछ ऐसा लिख दिया जो वरुण गांधी को लेकर एक दम नयी बात थी.

वर्धमान और कॉस्मिक ग्रुप ने किया कंगाल, 40 लाख रुपए लेकर भी नहीं दी इंच भर जमीन

यादव ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए वरुण गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वरुण गांधी महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे. अब हम आपको यादव का वो पूरा ट्वीट विस्तार से बताते हैं जिसमें उन्होंने वरुण गांधी को लेकर संनसनी खेज खुलासा किया है.

धर्मेंद्र यादव ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि “सैफई वाले हल चलाना भी जानते है और हुकूमत चलाना भी जानते है. परंतु वरुण गांधी जैसे लोग जो हमेशा से दलित,वंचित, पिछड़े,शोषित समाज से दुर्भावना रखते आए हैं, वो सामंतशाही सोच के पक्षधर ही रहेंगे. अभी कुछ दिन पहले तक महागठबंधन से टिकट की जुगत में थे,अब साक्षात हार को देखकर बौखला गये है.”

वो इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने वरुण गांधी के कंडे यानी गोबर उठाने वाले बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि “वरुण गांधी अमर्यादित व्यक्ति हैं. साल 2009 में उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर आपत्तिजनक बयान दिया था और आज मेरे परिवार पर उन्होंने गलत आरोप लगाया है. हम लोग तो पहले से ही किसान हैं. आज भी हमारे घरों में खेती-बारी गाय-भैंस गोबर है. ”

धर्मेंद्र यादव वरुण गांधी पर यूं ही वार नहीं कर रहे बल्कि ये तो उनका पलटवार है जिसे बदला पूरा करना भी कहें तो गलत नहीं होगा. दरअसल, बीते शनिवार को वरुण ने अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मुलायम सिंह दोनों के खिलाफ कुछ ऐसी बयानबाजी की जो शायद सीधे यादव को जा लगे. वरुण ने कहा था कि “जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, वह आज पांच करोड़ की गाड़ी से चल रहे हैं.”

वरुण ने जनता से वोट मांगते हुए कहा था कि “मैं यहां एक मां के लिए वोट मांगने के लिए आया हूं. वो मेरी मां नहीं, बल्कि देश की भारत मां है. आज भारत मां आपसे पूछ रही है कि आप उनके साथ हैं या नहीं. आप उनके साथ हैं जिन्होंने मेरे सीने को चीरने-फाड़ने का काम किया है? या फिर आप नरेंद्र मोदी का साथ देंगे जिसने पाकिस्तान को अपने जूते के नीचे मसल दिया है”.

वरुण गांधी ने गठबंधन पर भी तीखा निशाना किया था और तो और जूता मारने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था. उन्होंने जोरदार जुबानी वार करते हुए कहा था कि “गठबंधन के लोग तो पाकिस्तान के आदमी हैं, क्या आप इनको जिताएंगे? बताइए रामभक्तों पर गोलियां किसने चलवाईं और 500 लोगों को किसने मारा? इसीलिए इनको श्राप लगा और इनके बेटे ने जूते मारकर घर से निकाल दिया. अब पब्लिक भी उन्हें जूते मारकर बाहर करेगी.”

जानकारी दे दें कि इस लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी और मेनका गांधी के सीटों की अदलाबदली की गयी है. वरुण गांधी इस बार मां मेनका की पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और मेनका बेटे वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से किस्मत आजमा रही है. चुनाव है तो जुबानी जंग चलना लाजमी है ऐसे में नेताओं के द्वारा कभी कभी कुछ ऐसा खुलासा कर दिया जाता है जो बिल्कुल हैरान कर देते हैं.

देखिए VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *