स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कल ही छोड़ी है BJP

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: अब इसे सिर मुंडाते ओले कहें या कुछ और…मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 24 जनवरी तक स्वामी प्रसाद मौर्य  को पेशी का दिया आदेश दिया है. 2014 में देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला बताया जा रहा है.

क्या है मामला
दरअसल यह एक पुराना मामला है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा में रहते हुए देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिस पर सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने आदेश जारी किया है.

24 जनवरी को मामले में सुनवाई होगी. ये आदेश 2016 में हाईकोर्ट द्वारा जारी किया गया था तब उन्होंने इस पर स्टे ऑर्डर ले लिया था. स्वामी प्रसाद प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री थे. जहां से उन्होंने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और 14 जनवरी को वह सपा में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ेंः- Omicron : सामने आए ओमिक्रॉन के नए लक्षण, दिखें तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

ये भी पढ़ेंः- 

Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

चुनाव से पहले बढ़ाई गई चुनावी खर्च सीमा, जानिए कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *