लव लाइफ में चाहते हैं सुधार लाना, तो शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

ज्योतिष विज्ञान में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. माना जाता है कि जिन व्यक्तियों के जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत होता है उनका प्रेम संबंध बहुत ही गहरा होता है. वहीं, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है. उन्हें धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं. शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है. इसलिए शुक्र का ग्रह मजबूत होना आवश्यक है.

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ शुक्र ग्रह का भी होता है, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय भी किए जा सकते हैं. ग्रहों को मजबूत बनाने के लिए मंत्र जाप सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है.

आइए जानते हैं शुक्र मजबूत करने का मंत्र

हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्।
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्।। 

इस मंत्र का जाप सुबह स्नान आदि करने के बाद या शाम को करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि प्रेम संबंध गहरा हो तो इस मंत्र का जाप प्रतिदिन एक बार अवश्य करें.

ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते पुष्पदंत तीर्थंकराय।। 
अजितयक्ष महाकालियक्षी सहिताय ॐ आं क्रों ह्रीं ह्र:।।

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं प्रत्येक शुक्रवार को इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *