ये कैसी बेवफाई, 3 दिन तक सीवर टैंक में छिपाकर रखा पति का शव

अपना बुलंदशहर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: खुर्जा में बेगम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर का कत्ल कर दिया. महिला ने पति के शव को तीन दिन तक सीवर टैंक में छुपाए रखा. बाद में शव को गंदे नाले में ठिकाने लगा दिया गया. जानकारी के मुताबिक खुर्जा कोतवाली के तरीनान किला कोना निवासी नईम का शव 16 जुलाई को गंदे नाले में पड़ा मिला था. मृतक के गले में चुनरी का फंदा पड़ा हुआ था. पुलिस की शक के आधार पर नईम की पत्नी जीनत से पूछताछ की तो सच सामने आ गया.

पत्नी के थे अवैध संबंध

दरअसल मृतक की पत्नी जीनत के जुबेर से सबन्ध थे. इसका नईम विरोध करता था. 16 जुलाई की रात को जीनत और उसके प्रेमी जुबेर ने सिर में नल का हत्था मारकर नईम की हत्या कर दी और शव को सेफ्टी टैंक में छिपा दिया. शव से जब दुर्गंध आने लगी तो दोनों ने नईम के शव को पास में एक गंदे नाले में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी जुबैर और जीनत को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की खबर

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *