बाराबंकी: कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया. सभी नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुए. मां की हालत ठीक बताई जा रही है, वहीं 1 बच्चे को सांस लेने में कुछ दिक्कत है. इस कारण महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. महिला की पांच साल में यह दूसरी डिलीवरी है.
बच्चे का इलाज किया जा रहा
बाराबंकी जिले के विकासखण्ड सूरतगंज इलाके के गांव कुतलूपुर गाँव के निवासी कुन्दन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने आज लोकल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर पांच बच्चों को जन्म दिया. इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं. एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है बाकि सभी बच्चे स्वस्थ हैं. डॉक्टर ने बताया की बच्चों ने समय से पहले ही जन्म लिया है, इसलिए इनका इलाज किया जा रहा है.
बुलंदशहर साधु हत्याकांड में सामने आया 10 साल पुराना अलीगढ़ कनेक्शन
इलाके में हो रही चर्चा
बच्चों के पिता कुन्दन गौतम ने बताया, “आज मेरी पत्नी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है. उनके घर में ऐसी पहली खुशी आने से वह काफी खुश है. डाक्टरों ने बताया की सभी बच्चे और उनकी पत्नी स्वस्थ हैं जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है.” जिला अस्पताल पर तैनात डॉक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि यह पांच बच्चे सूरतगंज CHC पर हुए हैं. बच्चे सात महीने में पैदा हुए हैं. फिलहाल अभी एक बच्चे की हालत ठीक नहीं है. सभी का इलाज हो रहा है. यह नॉर्मल डिलीवरी है और 34 से 35 हफ़्तों के बच्चे हैं.
