PM मोदी पर बेतुकी टिप्पणी के खिलाफ महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, मांफी की मांग

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर
महिला मोर्चा का प्रदर्शन

ALIGARH: बीते दिनों हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आज अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. महिलाओं ने एक स्वर में सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की है ।

ज्ञापन भी सौंपा…​

आज अलीगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति उपयोग की गई ‘अशोभनीय भाषा’ के खिलाफ था. भाजपा महिला मोर्चा ने इस संबंध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा.

क्या बोलीं महिला कार्यकर्ता

​मधुलिका राघव (क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) ने कहा कि, हमने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है क्योंकि हमीरपुर के सपा सांसद ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए अत्यंत अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है. इसके विरोध में आज 14 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में मातृशक्ति जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रही है. हमारी मांग है कि सपा सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. प्रधानमंत्री एक संवैधानिक पद है और ऐसी भाषा उनके (सपा) नेतृत्व के गिरते स्तर को दर्शाती है. अखिलेश यादव जी को अपने ऐसे सांसदों की जुबान पर लगाम कसनी चाहिए. भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सपा सांसद अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *