राम मंदिर पर बाबा रामदेव की केंद्र को चेतावनी! कहा- ‘निर्माण नहीं तो आंदोलन होगा’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : योग गुरू बाबा रामदेव ने राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है. रामदेव ने कहा कि अगर मंदिर नही बना तो विद्रोह हो सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी वाराणसी में भी रामदेव ने कहा था कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब होगा. जो कि सामाजिक वैमनस्य पैदा करेगा. बाबा रामदेव ने राम मंदिर मामले पर कहा था कि राम मंदिर अभी नहीं, तो कभी नहीं, के कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा.

संसद से निकलेगा राम मंदिर का हल
योग गुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. बाबा ने कहा है कि मंदिर का निर्माण कोर्ट से नहीं बल्कि संसद से होगा. स्वामी रामदेव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का रास्ता संसद से निकलेगा. मालूम हो कि हरिद्वार में शहरी निकाय के लिए हो रहे चुनाव में वोट डालने पहुंचे बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा राम भक्त कहा. इस मौके पर बाबा रामदेव के साथ उनके सहयोगी और पतंजली के सीईओ बालकृष्ण भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

 

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि संसद पर राम मंदिर बनवाने के लिए दबाव दिया जा रहा है. योग गुरु ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संसद और कोर्ट राम मंदिर नहीं बनाते है तो देश में विद्रोह हो सकता है.याद दिला दें कि इससे पहले वाराणसी में भी रामदेव ने कहा था कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब बिगड़ेगा. जिससे सामाजिक वैमनस्य को नुकसान पहुंचेगा.

कानून लाकर ही रामंदिर का निर्माण किया जा सकता है- बाबा
रामदेव ने कहा था कि राम मंदिर के केस पर अब अभी नहीं, तो कभी नहीं के कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा. मालूम हो कि वाराणसी में बाबा रामदेव ने राम मंदिर की सिफारिश करते हुए कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा समझौते के दौर से बार हो चुका है. रामदेव ने कहा कि अब संसद में कानून लाकर ही रामंदिर का निर्माण किया जा सकता है. उन्होनें कहा अब संसद में कानून लाओ और मंदिर बनाओ के प्रावधान के तहत ही काम किया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *