17 दिन बाद ‘कोरोना डॉल’ को मिली अस्पताल से छुट्टी, पुलिस करेगी पूछताछ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : कोरोना संक्रमण के दौरान लखनऊ में वीवीआईपी पार्टी करने वाली कोरोना डॉल यानि कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, छठी रिपोर्ट उनकी नेगिटिव आई है यानि कनिका कपूर का कोरोना ठीक हो गया है, अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं.लिहाजा उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

14 दिन क्वारंटाइन में रहेंगी कनिका

भले ही सिंगर कनिका कपूर ने वायरस को मात दे दी है  और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं हैं. लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल, डिस्चार्ज होने के बाद कनिका 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगी उसके बाद यूपी पुलिस उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी. क्योंकि कनिका के ऊपर लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज है.

विदेश से साथ लाईं थी कोरोना

बता दें कि कनिका कपूर अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं.भारत वो मार्च के शुरुआत में आई थी. उनपर आरोप है कि वो कोरोना संक्रमण होने के बावजूद कई समारोह और पार्टियों में शामिल हुई थीं. आरोप ये भी है कि कनिका ने एयरपोर्ट पर भी जांच नही कराई थी. 20 मार्च को कनिका को कोरोना का संक्रमण पॉजिटिव आने के बाद पीजीआई में भर्ती किया गया था. पिछले 16 दिन से उनका इलाज चल रहा है. इस दौरान उनके कई टेस्ट हुए लेकिन सभी के रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहे थे

कई धाराओं में दर्ज है केस

कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर यूपी में उन पर कई FIR भी दर्ज की गई. कनिका पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई. कनिका के खिलाफ सरोजिनी नगर थाने में आईपीसी धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने एक बयान में कहा है कि वो कनिका कपूर का 14 दिन का क्वारंटाइन खत्म होने के बाद उनसे पूछताछ करेंगे.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *