कोरोना के लिए योगी सरकार का नया प्रयोग, अब जिलों में 2…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए कुछ और कारगर कदम उठाए हैं. जिलों के लिए नया प्रयोग करते हुए सरकार ने एक जिले में दो नोडल अधिकारी  नियुक्त करने क ऐलान किया था. और अब ये अधिकारी नामित भी हो गए हैं. बता दें कि,  20 या 20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों वाले जिलों पर सीएम योगी की खास नजर है. इसलिए ये नोडल मरीज नामित किए गए हैं.

इन जिलों में  ये अधिकारी हुए हैं नामित

1- लखनऊ – दीपक कुमार प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं

2-आगरा – आलोक कुमार प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास

3- रायबरेली – मुकेश कुमार मेश्राम मंडलायुक्त लखनऊ

4-फिरोजाबाद- अनिल कुमार प्रमुख सचिव होमगार्ड विभाग

5- मेरठ – टी. वेंकटेश प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन

6- गाजियाबाद – सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन

7- गौतमबुद्ध नगर – नरेंद्र भूषण मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा

8- कानपुर नगर – सुरेश चंद्रा प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग

9- बुलंदशहर – अनीता मेश्राम मंडलायुक्त मेरठ

10- मुरादाबाद – मनोज सिंह प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग

11- बिजनौर – अजय चौहान आवास आयुक्त

12- अमरोहा- सेंथिल पांडियन सी. प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम

13- शामली – संजय कुमार मंडलायुक्त सहारनपुर

14- बस्ती – धीरज साहू परिवहन आयुक्त

15- सहारनपुर – पी. गुरुप्रसाद आबकारी आयुक्त  नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं

सरकार को रिपोर्ट करेंगे ये नोडल अधिकारी

कोरोना को रोकने के लिए जो अधिकारी नियुक्त किए गए हैं वो सीधे शासन को रिपोर्ट करेंगे. जिला प्रशसन के साथ मिलकर कोरोना को हराने का काम करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *