योगी सरकार ने पेश किया 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट, विपक्ष ने बताया ‘खाली पोटरी’

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने बजट पेश किया. यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने 7 हजार 301 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (UP Supplementary Budget) पेश किया है. वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत देने के लिए है. इसमें प्रदेश ढ़ांचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है. बजट पेश किए जाने के दौरान सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया. जिसके कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी ।

बोले वित्तमंत्री, रोजगार पर खर्च होंगे
प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बजट से तीन हजार करोड़ रुपये युवाओं के रोजगार पर खर्च होंगे. वहीं, आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें अधिवक्ताओं के लिए भी स्पेशल बजट लाया गया है और गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा ।

सपा ने सरकार पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले महंगाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है. जनता परेशान है, त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश में सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है. सरकार मुफ्त खाद्यान्न बांट रही है ।

कांग्रेस बोली चर्चा से भाग रही सरकार
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है. महंगाई के कारण प्रदेश के क्या हालात हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं है. कांग्रेस ने कल भी प्रदर्शन किया और आज भी किया। हमने इस पर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की मांग की थी लेकिन इसे कार्य सूची में 78वें नंबर पर रखा गया है। सरकार चर्चा से भाग रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *