रेस्त्रां ने दिया ऑफर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले कस्मटर को मिलेगा इतना डिस्काउंट

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

जैसा कि हम सभी इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में देश के कई जवान शहीद हुए. जिसके बाद से देशवाशियों में दुख और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बाद लोगो के मन में बदले की आग लगी हुई है, जिसके बाद भारतीय आर्मी के जवानों ने इस हमले के मास्टरमाइंड गाजी के साथ-साथ अन्य 3 आतंगवादियों को मार देश का पहला बदला भी ले लिया था. हालांकि ये बदले की आग अभी तक ठंडी नहीं हुई. लोगों के अंदर अभी भी पाकिस्तान को लेकर बहुत गुस्सा दिखाई दे रहा हैं. हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी पुलवामा हमले को लेकर एक बयान आया था, इन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा था कि इस हमले में हमारा किसी भी तरह का हाथ नहीं है. साथ ही उन्होंने इस हमले को लेकर भारत से साबूत की मांग की.

वहीं देश में लोग पाकिस्तान को लेकर अपने अलग-अलग तरीकों से नफरत जाहिर कर रहे हैं. जहां भारतीय फिल्मी जगत में भी पाकिस्तानी कलकारों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया. वहीं भारतीय सरकार ने भी पाकिस्तान से होने वाले कारोबार का टैक्स बढ़ाकर दुगुना कर दिया. अगर बात करें आम जानता की तो कई जगह पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने पर लोग स्वादिष्ट खाने का लाभ उठा रहें हैं, तो आइए बताते हैं.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पाकिस्तान के लिए नफरत को लेकर एक अनोखा तरीका देखा गया हैं. दरअसल यहां एक फूड स्टॉल है जहां ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने पर कम कीमत में खाना दिया जा रहा है. इस फ़ूड स्टॉल के मालिक का नाम अजय सिंह है, जो चिकन बेचने का काम करता है. वहीं पुलवामा हमले के बाद अजय ने पाकिस्तान का विरोध करने के लिए एक नया तरीका निकाला हैं. जिसके चलते इन्होंने अपने फ़ूड स्टॉल पर लिख है कि अगर आप ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाओगे तो हम आपको चिकन के लेग पीस में 10 रुपये तक की छूट देंगे.

वहीं अजय का कहना है कि पाकिस्तान के अंदर इंसानियत नाम की चीज नहीं हैं और आगे चलकर भी वो नहीं सुधरेगा. इसलिए हम सभी देशवासियों को उसका विरोध करते हुए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने चाहिए. बता दें कि इस फूड स्टॉल पर लोग आ भी रहे हैं और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगा रहे हैं. जिनका ये भी कहना है कि वो दिल से नारे लगा रहे हैं खाने में छूट पाने के लिए नहीं बोल रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *