रिश्तों की तनातनी के बीच कुंभ पहुंचे पाकिस्तानी सांसद, कहा- ‘भारत सरकार का शुक्रिया’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

प्रयागराज/लखनऊः जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रयागराज में लगा कुंभ के मेले में पहुंचा. पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के डॉ. रमेश कुमार ने कुंभ को अद्भुत को बताया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारा हिन्दुत्व कितना विशाल और महान है.

पाकिस्तान की संसद के सदस्य हैं रमेश कुमार
प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें भारत सरकार ने कुंभ का न्योता भेजा, जिसके लिए वह आभारी हैं. बता दें कि रमेश कुमार पाकिस्तानी की सत्ता पर काबिज इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं.

185 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं प्रयागराज
प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को 185 देशों के 220 प्रतिनिधि पहुंचे. आगंतुक प्रतिनिधि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. इन्हें खासतौर से धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *