नए साल 2019 में कुल पांच ग्रहण पड़ेंगे इनमें से तीन सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण हैं लेकिन भारत में केवल दो के ही दिखाई पड़ने की उम्मीद बताई जा रही है. जी हां 6 जनवरी को आंशिक सूर्यग्रहण लगने वाला है लेकिन यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका आपकी राशियों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस साल में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे. इनमें से 6 जनवरी के बाद 3 जुलाई को दूसरा और तीसरा सूर्य ग्रहण साल के अंतिम सप्ताह में 26 दिसंबर को लगेगा.
जहां पहला सूर्य ग्रहण पहले ही हफ्ते में नजर आ जायेगा तो वहीं अंतिम सूर्य ग्रहण साल के अंतिम हफ्ते में होगा. इसके साथ ही आप इस आंशिक सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देख सकेंगे. यह ग्रहण केवल उत्तर-पूर्वी एशिया और उत्तरी पैसिफिक देशों यानि जापान, कोरिया, मंगोलिया, ताइवान और रूस व चीन के पूर्वी छोर के साथ अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में दिखेगा. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह 5.04 बजे शुरू होगा और 9.18 बजे खत्म होगा. बताया जा रहा है कि साथ ही इस साल में कम से कम 2 और ज्यादा से ज्यादा 7 ग्रहण हो सकते हैं.

आपको बता दें कि पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को पड़ने वाला है जिसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते है. यह भारत में नहीं दिखेगा. इसके पश्चात दो और तीन जुलाई के बीच की रात को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा क्योंकि भारत में उस वक्त रात का समय होगा इसके चलते यह भी यहां दिखाई नहीं देगा. तीसरा और अंतिम वलयाकार सूर्यग्रहण होगा जोकि 26 दिसंबर 2019 को होगा. यह ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. यह ग्रहण देश के दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा साफ तौर से दिखेगा.
