1- मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के खिलाफ गेस्ट हाउस कांड का केस वापस, मायावती (Mayawati) ने मुलायम (Mulayam Singh) से केस वापसी का शपथ पत्र दिया.
2- अयोध्या (Ayodhya) मामले में फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के डीजीपी (DGP OP Singh) और मुख्य सचिव को बुलाया, आज दिन में 12 बजे सुप्रीम कोर्ट में रहेंगे डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव आरके तिवारी.
3- सीएम योगी (Cm yogi Adityanath)का सख्त आदेश, किसी भी सूरत में ना बिगड़े माहौल देर रात तक चली हाई लेवल मीटिंग में सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के डीएम और एसपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए.
4- नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाएगी समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party), 12 बजे पार्टी कार्यालय पर कटेगा केक.
5- अयोध्या (ayodhya) पर फैसले को लेकर गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर यूपी पुलिस अल्रर्ट मोड में है. अयोध्या में ड्रोन से नजर रखी जा रही है. केंद्र ने सुरक्षा बलों के 4 हजार जवानों को अयोध्या भेजे हैं.
6- पीएफ घोटाले में वार-पलटवार, श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने भेजा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस, अजयकुमार लल्लू (Ajay kumar Lallu)देंगे जवाब.
7- दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील-पुलिस मारपीट के विरोध में यूपी के वकील हड़ताल पर रहेंगे.
8- यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई .
9- अयोध्या फैसले के मद्देनजर प्रदेशभर की मस्जिदों में जुमे की नमाज के वक्त की जाएगी अपील, फैसला हक़ में आए तो इसकी कोई आतिशबाजी करके खुशी ना मनाए, फैसला ख़िलाफ़ आए, तो मायूस ना हो और इसका सम्मान करें.
10- कोर्ट में सरकार के फैसले को चुनौती दे सकते हैं जबरन रिटायर किए गए 7 पीपीएस अधिकारी.
यूपी की सटीक और सबसे पहले खबरों के लिए यहां https://apnauttarpradesh.co.in क्लिक करें, सोशल मीडिया पर खबरें पाने के लिए हमारा (Facebook) पेज Like करें ‘ ट्वीटर @ApnaUpradesh पर फॉलो करें और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए YouTube Channel पर Subscribe करें.
