लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लखनऊ (Lucknow) कार्यालय पर 8 नवंबर को केक कटेगा. जी हां ये सच है. ये वो तारीख है जब देश में नोटबंदी का ऐलान हुआ था. नोटबंदी को अब तीन साल हो चुके हैं. लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि, नोटबंदी के तीन साल होने के अवसर पर समाजवादी पार्टी वाले क्यों केक काट रहे हैं. लेकिन ये सच है.
भेजा गया है निमंत्रण पत्र
दरअसल, इस कार्यक्रम के लिए बकायदा एक निमंत्रण पत्र भी भेजा गया है. जिसमें 8 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)के लखनऊ (Lucknow) कार्यालय का पता भी लिखा है. हालांकि, ये निमंत्रण पत्र केवल प्रेस वालों के लिए हैं.
इसलिए नोटबंदी के दिन कटेगा केक
दरअसल, नोटबंदी की लाइन में लगे रहने एक गर्भवती महिला को पुत्र हुआ था. समाजवादी पार्टी के लोगों ने उस गरीब परिवार की मदद की थी. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh yAdav) ने उस बच्चे का नाम नोटबंदी की वजह से खजांची रखा था. नोटबंदी के दिन पैदा होने के चलते खजांची का जन्मदिन भी 8 नवंबर को ही है. इसलिए समाजवादी पार्टी के लोग कल खजांची की जन्मदिन मनाएंगे और एक बार फिर नोटबंदी के फायदों पर सवाल उठा सकते हैं.
