B’day Spl : इनकी आंखों की गुस्ताखियों में ऐसे खो गए थे जूनियर बच्चन…

Man Of the Month होमपेज स्लाइडर

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है. ऐश्वर्या आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं. आज भी उनकी सुन्दरता के लोग कायल हैं. उनकी खूबसूरत आंखों के सभी दिवाने हैं. ऐश्वर्या ने 24 साल पहले साल 1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब हासिल किया था. जिसके बाद फिल्मों मे उन्हें एक अलग पहचान मिली थी. अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर ऐश्वर्या हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं. अपनी अदाओं और एक्टिंग से ऐश्वर्या हमेशा ही दर्शकों को अपना दिवाना करती रही हैं. उन्हें विश्व की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है.

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. हाल ही वह अनिल कपूर के साथ फिल्‍म ‘फन्‍ने खां’ में नजर आई थीं. ये फिल्म ज्यादा नहीं चली. लेकिन ऐश्वर्या फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं. 20 साल के करियर में ऐश्वर्या ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. अपने फिल्मी करियर में ऐश्वर्या ने एक से एक शानदार फिल्में दी हैं. जिसमें ‘गुरू’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ताल’, ‘धूम’, ‘रोबोट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्में शामिल हैं. जितनी की ऐश्वर्या अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उतनी ही वह विवादों को लेकर भी चर्चा की विषय रही हैं.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बारे में तो आप सब जानते ही हैं. एक बात था जब ये दोनों एक-दूसरे को डेट किया करते थे. अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने काफी सुर्खियों में रहे थे. लेकिन जितने कि ये दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में नहीं रहे थे उससे ज्यादा अपने ब्रेकअप को लेकर दोनों स्टार चर्चा का विषय रहे थे. ऐश्वर्या के अनुसार सलमान उन्हें शारीरिक और भावनात्मक तरीके से टार्चर करने लगे थे. यहां तक की एक बार फिल्मफेयर अवार्ड में ऐश्वर्या राय को अपने टूटे हाथ को लेकर शरीक होना पड़ा था.

सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या रिलेशन में आ गईं. लकिन जब रिलेशनशिप की आड़ में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बात कही कि सलमान ने किस तरह उन्हें 41 बार फोन कर धमकियां दी हैं. ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और विवेक के इस व्यवहार को उन्होंने बचकानी हरकत बताई. बता दें कि साल 2000 में आई ‘हम दिल दे चुके सनम’ से सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ा था. सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान शादी के लिए प्रपोच किया था. फिल्म के रिलीज के कुछ दिनों के बाद 20 अप्रैल, 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी कर ली थी. इन दोनों की 6 साल की एक बेटी आराध्या बच्चन है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *