महाराष्ट्र में पकड़े गये विकास के साथी नहीं है बिकरु कांड के अभियुक्त: पुलिस।

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- 11 जुलाई महाराष्ट्र की एटीएस ने शनिवार को दो व्यक्तियों को पकड़ा और बताया गया कि यह कानपुर के बिकरु कांड से जुड़े हैं. इस पर कानपुर पुलिस ने बताया कि अभी तक महाराष्ट्र में पकड़े गये दोनो व्यक्ति बिकरु कांड में नामजद नहीं हैं. यह दोनों मुठभेड़ में मारे गये दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गैंग से पहले जुड़े थे. इनकी बिकरु कांड में क्या भूमिका रही है, जांच की जा रही है.

बचे गुर्गों की हो रही तलाश

पांच लाख के इनामी और आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में उज्जैन से लाते समय एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया. इसके बाद से बिकरु कांड से जुड़े लोगों पर पुलिस और सख्त हो गयी है और उनकी तलाश तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने में मुख्य अभियुक्त रहे विकास दुबे के अलावा करीब 40 से 50 लोग और रहे. पुलिस इन लोगों की तलाश के लिए बराबर प्रयासरत है.

महाराष्ट्र से पकड़े गए नहीं है बिकरू कांड के आरोपी- पुलिस

शनिवार को महाराष्ट्र की जूही एटीएस ने अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और सुशील कुमार उर्फ सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. यह बताया गया कि यह दोनों लोग बिकरु कांड के आरोपी हैं. इस पर कानपुर पुलिस ने साफ किया कि बिकरु कांड में अभी यह दोनों लोग नामजद नहीं हैं. कानपुर पुलिस के मुताबिक यह लोग घटना के मुख्य अभियुक्त रहे विकास दुबे के गैंग से पहले जुडे रहे हैं. इनकी बिकरु कांड में क्या भूमिका रही उसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अगर इन लोगों का घटना में कोई हाथ रहा होगा तो नामजद करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *