बुलंदशहर जिले में 10 नए कोरोना जांच केन्द्र बने

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी के साथ तीन बिंदुओं पर कार्य शुरू किया गया है. टैस्ट ट्रैक और ट्रीट. जनपद में शहरी व देहात क्षेत्र में 10 जांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी जांच मुफ्त में करा सकता है. पहले कोरोना की जांच की व्यवस्था सिर्फ जिला अस्पताल में थी,  वहांट्रू-नेट मशीन से जांच की जाती थी. जनपद के कोविड-19 के सर्विलांस अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया ऐसे व्यक्ति जिन्हें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ है या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हो तो बिना किसी देरी के कोरोना जांच करा लें.

एंटीजन किट से होगी जांच

निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कोरोना की जांच होगीI इन केन्द्रों पर एंटीजन किट से जांच होगी. उन्होंने बताया यदि मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वह एंटीजन किट से हुई जांच में निगेटिव आता है तो मशीन से उसकी दोबारा जांच की जाएगी. कोरोना वायरस की जांच निशुल्क की जा रही है. इसके अलावा जिला अस्पताल में भी ट्रू-नेट मशीन से जांच हो रही है.

2 गज दूरी बेहद जरूरी

उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि सावधानी बरत कर कोरोना से बचा जा सकता है. इसके लिए बार-बार साबुन और पानी से 40 सेकण्ड तक हाथ धोएं. हर समय दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाकर रखें. घर से जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं. बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा चेहरे-आँख को न छुएँ.

यहां होगी कोरोना की जांच

  1. जिलाधिकारी कार्यालय बुलंदशहर

 

  1. काला आम पार्क बुलंदशहर

 

  1. बाबू बनारसी दास जिला अस्पताल बुलंदशहर

 

  1. संयुक्त चिकित्सालय सिकन्द्राबाद

 

  1. महिला चिकित्सालय खुर्जा

 

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई

 

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर

 

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद

 

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना

 

  1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी

 

 

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *