सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं छुहारे, सर्दियों में जरुर खाएं… जाने 10 फायदे

अपनी सेहत होमपेज स्लाइडर

आपको बता दें कि, छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से होते हैं. दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं. गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसका इस्तेमाल और बढ़ जाता है. आइए, जानें छुहारे के गजब फायदे।

1. मासिक धर्म 

सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद हैं, छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।

2. बिस्तर पर पेशाब

छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है. बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा. छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है. अगर बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं ।

3. लो ब्लड प्रेशर वाले रोगी

3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें. इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें. उबले हुए दूध को सुबह-शाम पिएं,  कुछ ही दिनों में लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा मिल जाएगा।

4 . दांतों का गलना

छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना रूक जाते हैं।

5. कब्ज

सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है, खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अजीर्ण रोग नहीं होता और मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है. खजूर का अचार बनाने की विधि थोड़ी कठिन है, इसलिए बना-बनाया अचार ही ले लेना चाहिए।

6. मधुमेह

मधुमेह रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी वर्जित है, कम मात्रा में खजूर का हलवा इस्तेमाल कर सकते हैं ।

7. पुराने घाव

पुराने घावों के लिए खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव भर जाते हैं।

8. आंखों के रोग

खजूर की गुठली का सुरमा आंखों में डालने से आंखों के रोग दूर होते हैं।

9. खांसी

छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से खांसी, छींक, जुकाम और बलगम में राहत मिलती है।

10. जुएं

खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लगाने से सिर की जुएं मर जाती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *