अब नहीं होगी न्याय में देरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे इतने जज

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

इलाहाबाद : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट और उत्तराखंड हाईकोर्ट को नये जज मिल सकते हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 13 इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए और उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए 3 नये जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी गयी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट और उत्तराखंड हाईकोर्ट के अलावा ओडिशा हाईकोर्ट में भी सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 6 नये जजों को नामित किया गया है. आपको बता दें कि ओडिशा में अगस्त के अंत से हाईकोर्ट का कामकाज काफी प्रभावित है. दरअसल, यहां वकील अगस्त से ही हड़ताल पर उतरे हुए हैं.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने लिया फैसला
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में शामिल जस्टिस मदन बी लोकुर और कूरियन जोसेफ ने जजों को नामित करने का फैसला लिया. उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए रविंद्र मैठाणी, नारायण सिंह धानिक और रमेश चंद्र खुबे का नाम आगे किया गया है. उत्तराखंड के रहने वाले मैठाणी इस समय सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल के पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेज
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव पर गौर करें तो देख पाएंगे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 नामों को जज के पद पर नियुक्त करने के लिए सिफारिश की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इनमें से दो नामों को अपात्र पाया और सिर्फ 13 नाम को ही हाईकोर्ट का जज बनाए जाने पर मुहर लगायी. 2 नामों को हाईकोर्ट कॉलेजियम को लौटा दिया गया. आपको बता दें कि वेबसाइट पर ये प्रस्ताव हाल ही में 31 अक्तूबर को अपलोड किए गए.

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री के शहर में इलाज के लिए गिरवी रखनी पड़ी पायल !

ओडिशा हाईकोर्ट की कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में 8 नाम भेजे थे जिनमें से 5 के नाम की सिफारिश आगे भेजने का निर्णय लिया. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 3 नाम को खारिज कर दिया. अन्य 6 जजों के नाम सरकार को भेज दिए गए हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के द्वारा खारिज किए गए 3 नाम में से 1 पर विचार करने का निर्णय लेते हुए 2 नाम को ओडिशा हाईकोर्ट कॉलेजियम को भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें : 

दिवाली के बाद बिगड़ी दिल्ली की स्थिति, विजिबिलिटी हुई बेहद कम

दिसंबर में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण, लखनऊ में बनेगी मस्जिद!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *