नई दिल्ली: भारत में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है. कल उत्तर भारत में पिछले 17 साल बाद नवंबर के महीने में ही तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई. रविवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी कि 6.9 दर्ज किया गया. ऐसे मौसम में ठंड से बचने के लिए क्या खाना चाहिए तो, आइए जानते हैं सर्दी से बचाने वाले 5 फूड्स
1.रूट वेजीटेबल्स
सर्दियों में रूट वेजीटेबल्स खाना शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं. ये विटामिन-ए, सी, हाई फाइबर्स, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये शरीर को जहां सर्दी-जुकाम से बचाए रखने में मदद करते हैं, वहीं ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएं रखते हैं. तो, इस सर्दी डाइट में शामिल करें, शकरकंद, रतालू, शलजम, गाजर आदि
2.हरी मटर
सर्दियों में हरी मटर बाजार में आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है. ये फोलेट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और सर्दियों के लिए एक आदर्श भोजन होते हैं. आप इसे सब्जी, पराठा के अलावा सत्तू के साथ मिलाकर मटर का हेल्दी सूप बना सकते हैं.
3.काढ़ा
कोरोनावायरस के आने के बाद लोगों की जिंदगी में काढ़ा ने एक विशेष जगह बना ली है. पर कोरोना से पहले अधिकतर लोग सर्दियों में ही काढ़ा का सेवन करते थे. तो, इस साल सर्दी के साथ कोरोना की मार भी है, तो काढ़ा पीना जारी रखें. इसमें अजवाइन , जीरा, सौंफ, दालचीनी और काली मिर्च के सेवन का जरूर ध्यान रखें. साथ ही अपने गले को राहत देने के लिए कच्चे शहद में अदरक मिलकर सेवनस करें
4.तुलसी
सर्दियों में तुलसी खाना या इसका रेगुलर इस्तेमाल करना आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है. ऐसा इसलिए कि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं. ये वायरल संक्रमणों से लड़ने, विशेष रूप से सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं.
5.मौसमी बैरीज और नट्स
नट्स और बैरीज कई सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं. जैसे स्ट्रॉबेरी और अन्य ड्राई फ्रूट्स. दरअसल, ये गर्म तासीर वाले होते हैं और सर्दियों के मौसम में इन्हें खाना फ्लू और इंफेक्शन से बचाए रखते हैं. तो, सर्दियों में बादाम, काजू , खुबानी और स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं.
