12 घंटे की पूछताछ के बाद लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने और कुछ सवालों के जवाब नहीं देने के कारण गिरफ्तार किया गया है. अब उसे कल कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इससे पहले, क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष से शनिवार सुबह 10:30 से पूछताछ शुरू की. इसके दौरान आशीष पर सवालों की बौछार हो रही है जिसका एक-एक कर वह जवाब देता रहा.

करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार किया. यूपी के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया किलंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि वे (आशीष मिश्रा) सहयोग नहीं कर रहे, विवेचना में कई बातें बताना नहीं चाहते. इसलिए हम उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *