फिर यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी, इसलिए ट्रेन से पहुंची ललितपुर…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/ललितपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  (PRIYANKA GANDHI) लगातार यूपी के दौरे पर हैं. खासकर किसी के साथ हुए हादसे वाली जगह पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुखदर्द बांट रही हैं.  मेरठ, हाथरस, लखीमपुर, आगरा तमाम जगह जाकर उनकी पीड़ा में शामिल हुई हैं. और अब ललितपुर (LALITPUR) के मृतक किसान बबलू के घर पहुंची हैं. ललितपुर समेत पूरे बुन्देलखंड में खाद की भयंकर किल्लत है.  कई किसानों की मौत हो चुकी है।

खाद के लिए लगानी पड़ रही है लाइन
खाद के लिए मची मारामारी के बीच ललितपुर में दो किसानों की मौत हो गई है. एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि खाद न मिलने की वजह से वो हताश था, जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया. वहीं, खाद के लिए तीन दिन से कतार में लग रहे एक किसान की बीते दिन हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से किसानों में खासा रोष है।

ट्रेन से पहुंची प्रियंका

खाद को लेकर किसानों का चल रही परेशानी के बीच कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (PRIYANKA GANDHI) शुक्रवार सुबह 7.07 बजे सावरमती एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरीं. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनका काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कुछ देर रुकने के बाद मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए पाली अथवा नया गांव पहुंचा ।

कुलियों से भी मिलीं प्रियंका
प्नियंका गांधी (PRIYANKA GANDHI) ने बृहस्पतिवार रात ललितपुर जाते समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. कुलियों ने उन्हें अपनी आजीविका से जुड़ीं समस्याएं बताईं, जिस पर प्रियंका ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *