VIDEO:चुनाव अधिकारी पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, कहा- ‘सपा को दिलवा रहे हैं वोट और कर दी पिटाई’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

संभल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अब तक कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिल रही. ईवीएम खराबी के कारण कई जगहों पर मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना कर रहा है. वहीं, मुरादाबाद के संभल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की है.

संभल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब बूथ संख्या 231 पर जब एक महिला अधिकारी वोट डालने पहुंची, तो पीठासीन अधिकारी ने खुद ही साइकिल का बटन दबाकर वोट डाल दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब महिला ने इसके बारे में कुछ कहना चाहा, तो अधिकारी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अधिकारी को बूथ से बाहर लाकर पिटाई कर दी. देखिए VIDEO…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *