UPTET 2021 Admit Card: UPTET का एडमिट में हो गई कोई गलती, तो यहां करें संपर्क

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. UPTET 2021 Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर एडमिट कार्ड का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है. फिलहाल तकनीकी समस्याओं के कारण वेबसाइट न खुलने की शिकायतें सामने आ रही हैं.

बता दें कि परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इससे पहले 17 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन इसमें देरी हुई.

UPTET 2021 Admit Card: गलती होने पर करें ये काम
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर उन्हें जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा.

ये भी पढ़ेंः- केंद्र ने वापस लिए तीन कृषि कानून… तो अखिलेश हुए परेशान?

इसके लिए वे 9454713363, 8004923042, 8004922875 पर संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर 2021 को संपन्न हुआ था. एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *