स्ट्रोक, स्ट्रेस और भी कई बीमारियों का इलाज है केला, जानें सर्दियों में इसे खाने के फायदे

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

Health Benefits Of Banana: केला एक सुपरफूड है, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि केला एक ऐसा फ्रूट है जो हर मौसम में और हर जगह आसानी से मिल सकता है. केले में भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स पाए जाते हैं जो छोटे बच्‍चों से लेकर बड़ों तक की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. पिछले दिनों केले पर मेडिकल न्‍यूज टूडे द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर रोजाना सिर्फ एक केला अपनी डायट में शामिल किया जाए तो ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इतना ही नहीं ये स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है.

अमेरिकन हार्ट असोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, केले में भरपूर पोटैशियम होता है जो कार्डियोवेस्‍कुलर सिस्‍टम को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. अगर लोग रोज एक मीडियम साइट का केला खाएं तो शरीर के जरूरत का 9 प्रतिशत पोटैशियम की आपूर्ति करता है.

केला खाने के फायदे

– रिसर्च के मुताबिक जो बच्चे बचपन से रोजाना एक केला खाते हैं उन्हें लिउकेमिया (जिसके कारण कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा) बढ़ने का रिस्‍क कम होता है.

-रोजाना केला खाने से मेमोरी बूस्‍ट होती है.

– जिन लोगों को डायजेशन की प्रॉब्लम होती है उन्हें भी केला खाने की सलाह दी जाती है.

– केला खाने से किडनी स्‍टोन की संभावना कम होती है.

-रिसर्च के मुताबिक केले में फाइबर, फॉलेट, एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट हैं.

कैसे कर सकते हैं यूज?

कई बार देखा जाता है कि लोगों को पका हुआ केला खाने में प्रॉब्लम होती है ऐसे में आम कच्चे केले की सब्जी, पापड़ या चिप्स को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *