69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों ने किया बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 69000 शिक्षक भर्ती मामला बीते काफी समय से गर्माया हुआ ​है. इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. शिक्षकों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाया गया है. इस मामले में रविवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया.

विरोध करते हुए अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास में घुसने की कोशिश की. इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई. हालांकि पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक लिया और बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास में घुसने नहीं किया. इससे पहले शनिवार को सीएम आवास की ओर कैंडल मार्च निकालते समय अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प हो गई. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें लाठियों से जमकर पीट दिया. ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने रेलिंग से कूदकर अपनी जान बचाई.

ये भी पढ़ेंः- 1 करोड़ 16 लाख’ वाली नई सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं थी विधायक, नारियल नहीं फूटा सड़क ही टूट गई !

बता दें कि लखनऊ में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो जमकर झड़प हुई. ना मानने पर पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जमकर लाठीचार्ज किया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

भीख मांगकर किया था प्रदर्शन
इससे पहले शनिवार सुबह बीजेपी कार्यालय के बाहर भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया था. शाम होते ही 1090 चौराहा से मुख्यमंत्री आवास की तरफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. अभ्यर्थी पांच महीने से लगातार अपनी मांगों को लेकर एससीईआरटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *