नई दिल्ली: सरकार ने नए साल से एक सप्ताह पहले ही देशवासियों को नव वर्ष का बड़ा तोहफा दिया है. शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद ऐलान हुआ कि, करीब 33 चीजों की जीएसटी दरों में बदलाव किया गया है. जिससे रोजमर्रा के 23 जरुरी समान सस्ते हुए हैं.
जीएसटी काउंसिल के बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को बताया कि, टीवी औऱ म़ॉनीटर स्क्रीन, पवर बैंक, सिनेमा टिकट, संगमरमर के दाने सकमेत करी 23 तरह की चीजों पर जीएसटी की दरों में कमी करने का निर्णय लिया गया है. अब 28 चीजें ही 28 फीसदी जीएसटी के स्लैब में रहेंगी
क्या हुआ सस्ता किस पर घटी दरें

वो चीजें जिन पर 28 से घटकर 18 फीसदी हुई जीएसटी दरें
1- 32 इंच तक के टीवी-मॉनिटर
2- ट्रांसमिशन सॉफ्र और क्रैंक
3- पुली
4- पावर बैंक )लिथियम आयन की बैटरी वाले)
5- गियर बॉक्स
6- कैमरे (डिजीटल)
7- वीडियो कैमरा रिकॉर्डर
8- पुराने रिट्रीडेड रिपीट टायर
9- वीडियो गेम
10- सिनेमा टिकट
100 रुपये तक के टिकटों पर अब 18 की बजाए 12 फीसदी की जीएसटी
100 रुपये से अधिक के टिकट पर 28 की जगह केवल 18 फीसदी की दर
इन पर 18 से 12 फीसदी दर-
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम की दरें 12 फीसदी (माल ढुलाई वाले वाहनों के लिए राहत)
इन सामान पर लगेगी 5 फीसदी जीएसटी
हाथ की छड़ी
संगमरमर के दाने
कॉर्क
फ्लाइ एश से बने ब्लॉक
अक्षय उर्जा सयंत्रों और उनमे इस्तेमाल होने वाले सामान
विदेश तीर्थ स्थलों के लिए परिचालित गैर-अधिसूचित/चार्टर उडान सेवा
दिव्यागों के वाहनों के पुर्जे
ये सामान जीएसटी के दायरे से बाहर
सब्जियां
संगीत की किताबें
फ्रोजन
ब्रांडेड डिब्बाबंद और सब्जियां
जनधन योजना के जरिए मिलने वाली बैंक सुविधाएं
कब से लागू होंगी दरें
वित्तमंत्री के मुताबिक जीएसटी की दरों में हुए इस बदलाव का फायदा देश के लोगों को 1 जनवरी 2019 से मिलने लगेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि, जिनको जीएसटी की रिटर्न दाखिल करनी है और जिन्होंने अभी तक नहीं किया है वो 31 मार्च 2019 तक कर दें. नहीं तो उन पर जुर्माना लगेगा.
