लखनऊ/ वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री 15वीं बार वाराणसी आ रहे हैं इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे. अपने इस दौरे में पीएम मोदी एक बर फिर वाराणसी पर सौगातों की बौछार करेंगे. और इस बाक काशीवासियों को करीब 2400 करोड़ योजनाओं को तोहफ देंगे.
वाराणसी में पीएम मोदी करीब 12 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे. इसके अलावा पीएम मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. बाबतपुर 4 लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे. वाराणसी रिंग रोज फेज-1, IWT, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेंत कई अन्य परियोडजनाओं का भी लोकार्पण किया जायेगा. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ रहेंगे.
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क – 72 करोड़
किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य- 2.36 करोड़
एनएच-7 पर काम- 3.16 करोड़
लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ- 20.99 करोड़
डोमरी में हेलीपोर्ट का निर्माण- 4.94 करोड़
ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र- 4.44 करोड़
सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण- 3.24 करोड़
इन परियोजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण-
बाबतपुर वाराणसी फोरलेन- 812.59
रिंग रोड फेज1-759.36
मल्टी मॉडल टर्मिनल- 208
दीनापुर एसटीपी- 186.48
सीवरेज पंपिंग स्टेशन- 34.01
इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य- 155.87
आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य- 139.41
तेवर ग्राम पेयजल योजना- 27.9
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास- 1.70
परमानंदपुर में आश्रय योजना- 1.53
बता दें कि, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का पीएम मोदी का ये 15वां दौरा है. इस दौरे के तमाम सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. मोहन भागवत यहां 6 दिन के प्रवास पर रहेंगे और संघ के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा करीब 250 क्षेत्र प्रचारकों से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की जमीनी तहकीकात भी करेंगे.
