HAPPY BIRTHDAY SALMAN KHAN: बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ का है आज बर्थडे

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुंबई. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman khan) आज अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे. सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था. वह हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक के बड़े बेटे हैं. दबंग खान को फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स और एक्शन के लिए जाना जाता है. सलमान खान फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं. वैसे तो अभिनेता सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ सुने-अनसुने किस्से.

सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं, जिनसे उनके पांच बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता हैं. सलमान खान अपने परिवार के काफी करीब हैं और वह अपने परिवार के साथ ही रहते हैं. सलमान अपने भाई-बहनों और उनके बच्चों से भी काफी ज्यादा प्यार करते हैं. सलमान की मां हिंदू और पिता मुसलमान हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इसलिए खान परिवार दोनों धर्मों में विश्वास रखता है. सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. मगर, सलमान को रातों-रात सुपरस्टार बनाया सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया ने.1989 में आयी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

जिंदगी और विवाद
– ऐश्वर्या राय के साथ उनका अफेयर और ब्रेकअप तो आज भी सुर्खियों में रहता है. कहा जाता है कि सलमान हर हाल में ऐश्वर्या को अपना बनाना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या कैरियर के पीक पर इसके लिए तैयार नहीं थीं.

– सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने कई इंटरव्यू में बताया कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे. जब ऐश्वर्या राय ने सलमान से शादी के लिए मना कर दिया तो वो बिल्कुल भी खुश नहीं थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

– बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं. जिनके कारण कई बार सलमान खान को दर्शकों की नफरत का सामना करना पड़ा और इससे उनका करियर भी प्रभावित हुआ. सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में जेल जाना पड़ा था. ये विवाद ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *