बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में स्कूल कैब का अचानक रेडिएटर फट जाने से कैब में सवार दो मासूम छात्र झुलस गए. वाकया बुलंदशहर के गुलावठी कोतवली क्षेत्र का है, जहां झुलसे ये मासूम बच्चे प्रिंस व लकी सिंघल रोजाना की तरह स्कूल कैब में सवार होकर स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में स्कूल कैब का रेडिएटर फट गया.
बताया जा रहा है कि बच्चे आगे की सीट पर बैठे थे और रेडिएटर फटने से उबलता हुआ गरम पानी बच्चों के ऊपर जा गिरा और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए.
जिसके बाद बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ता कराया गया. जानकारी के मुताबिक, स्कूल कैब चालक बच्चों को कैप से उतारकर फरार हो गया और स्थानीय लोगों ने बच्चों पर दूध डाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर के पकड़ने की कोशिश में जुट गई है.
