मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सात जन्मों के रिश्ते में बंध चुके हैं. यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है. जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी एक्सआइटेड थे. दीपिका-रणवीर ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए 15 नवंबर की देर शाम शादी की पहली तस्वीर शेयर की.
आपको बता दें कि इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस की नजरें दीपिका की गुलाबी रंग की चुनरी पर पड़ी. जिस पर रणवीर के लिए कुछ खास लिखा था. दीपिका-रणवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति से दो बार हुई. दीपिका ने कोंकणी रीति की शादी में लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी तो वहीं सिंधी रीति से हुई. शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लहंगे के ऊपर दीपिका ने सिर पर चुनरी डाली हुई थी. जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया.
दीपिका की चुनरी के ऊपर ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ का मंत्र लिखा हुआ था. इसी वजह से चुनरी की चारों ओर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि सिंधी रीति से लहंगा दूल्हे के परिवार की तरफ से दिया गया था. इसी के साथ चुनरी के अलावा दीपिका की सगाई की अंगूठी भी चर्चा में है. दीपिका की अंगूठी सबसे अलग है. दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप की है. जिसकी कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है.
