1- दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री 5 सितंबर को पहुंचेंगी दिल्ली, पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, पीएम मोदी ‘स्वाधीनता सड़क’ का उद्घाटन करेंगे, 5 से 8 सितंबर तक भारत में रहेंगी शेख हसीना: सूत्र
2-दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक, राजू श्रीवास्तव 10 दिन से बेहोशी की हालत में हैं, राजू का AIIMS में वेंटीलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी, राजू श्रीवास्तव के दिमाग के एक हिस्से में सूजन है, दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
3- दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े, 24 घंटे में कोरोना के 13,272 नए केस मिले, 24 घंटे में कोरोना से 36 मरीजों की मौत हुई, कोरोना से अबतक कुल 5,27,289 मौत हुई।
4- दिल्ली: राजधानी दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, उपराज्यपाल के आदेश पर IAS अफसरों के तबादले, 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी, LG के आदेश पर दर्जनभर IAS अफसरों का ट्रांसफर, सीबीआई के रेड के बीच बड़ा फेरबदल, 70 अन्य अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए, मनीष सिसोदिया के विभाग में सबसे ज्यादा तबादले ।
5- लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए, लखनऊ,लखीमपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, 1 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, लखीमपुर में भूकंप के झटके के बाद घरों से निकले लोग, भूकंप का केंद्र नेपाल का सनोश्री, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई ।
6- लखीमपुर: संयुक्त किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन का आज अंतिम दिन, DM कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा, मार्च में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे राकेश टिकैत, टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहा धरना ।
7- मुजफ्फरनगर: दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, प्रधान ने दलित युवक की जमकर पिटाई की, जमीन पर बैठाकर थप्पड़ों, जूतों से पिटाई, दलित की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, ताजपुर गांव का प्रधान है शक्ति मोहन, पुलिस ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान शक्ति को किया अरेस्ट, छपार थाने के ताजपुर गांव का मामला ।
8- कन्नौज: जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं ने एक दूसरे को पटक पटक कर मारा पीटा,दबंगो ने भी मामले का वीडियो बना रहे दलित का मोबाइल छीनकर उसको पीटा,मार पीट का वीडियो हुआ वायरल,थाने में पुलिस के सामने दोनो पक्ष करते रहे हंगामा,सौरिख थाना क्षेत्र का मामला ।
9- इटावा: चाचा-भतीजे में शुरु हुई ‘नई महाभारत’, शिवपाल यादव ने चिट्ठी लिखकर ईशारों में अखिलेश यादव पर किया था तंज, चाचा के ‘कंस’ वाली चिट्टी पर अखिलेश यादव ने ‘महाभारत’ की यादल दिला सुनाई दुर्योधन की कहानी ।
10-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती को पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर नौजवानों में पैठ बनाएगी कांग्रेस, राजीव गांधी के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियों को जयंती के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की कांग्रेस की तैयारी ।
