05 नवंबर: हरियाणा (HARIYANA) के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद (PANDIT LAKHMICHAND)के जीवन पर बनी दादा लखमी दादा लख्मी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं. इस फिल्म को बेस्ट हरियाणवी फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड (NATIONAL AWARD)मिला है. ये फिल्म बालीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा (YASHPAL SHARMA) यशविद्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई थी. बता दें कि, इस फिल्म में अधिकतर एक्टर, लोक कलाकार, सिंगर व साजिंदे हरियाणा से ही हैं ।
फेमस अभिनेता यशपाल शर्मा का अहम किरदार
बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा ने इस फिल्म में दादा लख्मी का किरदार निभाया है. फिल्म के डायरेक्टर एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि, पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद ये फिल्म तैयार हुई थी. इस फिल्म में दादा लख्मी के जीवन के बारे में जानने और समझने के लिए हरियाणा के कोने-कोने में बुजुर्ग लोगों से संपर्क किया, उनसे जानकारी जुटाई. फिल्म की शूटिंग पंडित लख्मीचंद के सोनीपत जिले के गांव जाटी कलां में की गई. इसके अलावा हरियाणा के अलावा अन्य जिलों तथा राजस्थान में भी शूटिंग हुई ।
राष्ट्रीय अवार्ड मिलना बड़ी उपलब्धि
इस फिल्म में दादा लख्मी के हर किरदार की भूमिका दिखाई गई है. हरियाणवी फिल्म में ठेठ हरियाणवी बोली और पंडित लख्मीचंद के पुराने संगीत को महत्व दिया गया है. जिन लोगों ने दादा लख्मी को नहीं देखा, वो इस फिल्म के जरिए से उनके किरदार को समझ सकेंगे. इस मौके पर यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणवी फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिलना हरियाणा के कलाकारों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
फिल्म का ट्रेलर…
